सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
नमस्कार, आज 26 जनवरी है, गणतंत्र दिवस। देश स्वतंत्र हो चुका है,पर तिरंगा झंडा  फ़हराने को लेकर युद्ध जारी हैं। अपने राष्ट्रीय पर्व पर हमें अपने ही देश में  तिरंगा फ़हराने पर चुनौतियाँ मिल रही है। कैसा दुर्भाग्य  है हमारा। काश्मीर से  कन्याकुमारी एवं अटक से कटक तक जब देश हमारा है तो हम कहीं भी राष्ट्रीय ध्वज  फ़हराने की पात्रता रखते हैं। इसमें राजनीति को आड़े नहीं आना चाहिए, उसे रोड़े नहीं  अटकाना चाहिए। तिरंगा झंडा फ़हराने का विरोध करने वालों पर देशद्रोह के कानून के  अंतर्गत कार्यवाही होनी चाहिए। राष्ट्र विरोधी ताकतों को प्रश्रय किसी भी हालात में  नहीं देना चाहिए।  राष्ट्र की अस्मिता पर चोट करने वालों को बख्शना नहीं चाहिए। 
सभी  को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
 


0 comments:
Post a Comment