Wednesday, February 22, 2012

मैनपुरी के मतदाताओ से अपील

आज कल मैनपुरी जनपद में भी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह चुनावी माहौल चल रहा है ... आप में से भी बहुतो ने पहले भी अपने अपने मतदाता होने के अधिकारों का उपयोग किया होगा और बहुत से शायद पहली बार ऐसा करने वाले होगें !

ऐसा में सवाल यह उठता है कि मान लीजिये जब आप वोट करने जाए और देखें कि प्रत्याशियों की सूचि में एक भी ऐसा प्रत्याशी नहीं है जो आपकी आशाओं पर खरा उतरे तो क्या करेंगे आप ... ??

वैसे अगर आप नीचे दिए जा रहे कारणों से वोट देते है ... तो ऊपर वाले सवाल पर ध्यान न दें ...

" क्या फर्क पड़ता है यार किसी को भी वोट दे कर अपना काम खत्म करो "  यह सोच किसी भी एक को अपना वोट दे देंगे !?

आपका परिवार सालों से एक ही पार्टी विशेष को वोट देता आया है इस लिए आप भी उसी पार्टी को वोट देंगे ... प्रत्याशी से आपको कोई मतलब नहीं !?

प्रत्याशी आपका परिचित है ... अब भले ही वो किसी भी पार्टी में हो ... अपने काम करें न करें ... आपको फर्क नहीं पड़ता !?

प्रत्याशी आपकी ही जाति / धर्म का है ... अब ऐसे में किसी और को वोट देने का सवाल ही कहाँ पैदा होता है !?  

पर अगर आप एक जागरूक मतदाता है और अपने वोट की कीमत जानते है तो नीचे दिए जा रहे चित्र को ध्यान से देखें और अगर जरुरत पड़े तो अपने अधिकार का उपयोग करते हुए एक सच्चे मतदाता होने का फ़र्ज़ निभाएं !
 
(चित्र पर क्लिक कर बड़ा करें) 
आप सब से अपील है कि कल यानी २३ फरवरी २०१२ को अपने अपने मतदान केन्द्रों में जाएँ और मैनपुरी जनपद के हितो को ध्यान में रखते हुए सही  प्रत्याशी को अपना वोट दें !


जय हिंद !!!

5 comments:

Naveen Mani Tripathi March 6, 2012 at 9:19 PM  

mishra ji namaskar apki apeel rang nahi dikha saki ....u p aaj bhi bahut pichhada pradesh hai ....aj jo parinam aaye hain ye jagrukata ke nahi hain .....jati ka jahar logon ke sr chadh kr bola hai .....

ab taiyar ho jaiye 5 varshon tk gundon aur dakuon ka attyachar sahane ke liye ...hr chaurahe pr ab apko mini mukhmantri milega sath hi kam se kam 10 bade mukhmantri pradesh me milenge......

bhai ye bharat ka u p hai bhrashtata hamare khoon me mila hai ......neta hi nahi , hm bhi bhrasht ho chuke hain tabhi to hamari drishtiyan badal chuki hain ....aur hamne fir ak aisi party ka chunav kr liya hai jo hame fir jangalraj ki or le jayegi ...
jati vad ki khai badhayegi
apharan udyog ko chhot degi
nakal ki chhot degi
chhote bachhon ko gandi filme dekhane ke liye laptop degi

karo na apeel kya fark padata hai bhai ....

fil achhe post ke liye apko badhai ....holi pr hardik subhkamnayen.

कविता रावत March 14, 2012 at 6:14 PM  

bahut sundar jan gagrati ki prastuti...Aaj aise hi prayason ki jarurat hain..

प्रसन्नवदन चतुर्वेदी 'अनघ' March 18, 2012 at 10:55 AM  

अच्छी प्रस्तुति...

Dinesh pareek April 4, 2012 at 10:17 AM  

सुन्दर प्रस्तुति। मेरे नए पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।
http://vangaydinesh.blogspot.in/2012/02/blog-post_25.html
http://dineshpareek19.blogspot.in/2012/03/blog-post_12.html

vijay April 15, 2012 at 10:32 PM  

अच्छा प्रयास
अति सुन्दर , कृपया इसका अवलोकन करें vijay9: आधे अधूरे सच के साथ .....

  © Blogger template 'A Click Apart' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP